मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी, मंत्रियों सहित अन्य कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में की शिरकत
1 min read
एनसीआई@जयपुर
मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा कई मंत्रियों सहित अन्य कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। निर्धारित समय के अनुसार शाम 6.58 बजे रोजा इफ्तार हुआ।
रोजा इफ्तार पार्टी में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर, मंत्री शकुंतला रावत, जाहिदा खान, विधायक अमीन खान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली, बाड़मेर के सैयद गुलाम शाह,विधायक अमीन कागजी, बाड़मेर जिला अध्यक्ष फतेह खान, आरपीएस अधिकारी नवाब खान, इस्लाम खान व आमिर हसन ख़ान, मंत्री प्रमोद जैन भाया, सालेह मोहम्मद, बीडी कल्ला, ममता भूपेश, महेश जोशी, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री हाजी गफूर अहमद, प्रधान शम्मा बानो, लघु उद्योग विकास निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, फतेहपुर विधायक हाकम अली, विधायक कृष्णा पूनिया आदि प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी के बाद नमाज़ -ए-मगरिब भी अता की गई।