September 29, 2023

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तान में हिन्दू परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या

1 min read

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के एक परिवार के पांच सदस्यों को हत्या कर दी गई है। परिवार के सभी सदस्यों का धारदार हथियार से गला रेता गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर यहां अल्पसंख्यक हिन्दू और सिख समुदाय के लोग खौफ में हैं।

द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, यह घटना रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर चक नम्बर 135-पी, अबु धाबी कॉलोनी की है। परिवार के सभी लोगों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। पुलिस ने इस घर से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की है। माना जा रहा है कि इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया है।

रहीम यार खान में सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने बताया कि मारे गए राम चंद मेघवाल की उम्र करीब 36 साल थी। वे टेलरिंग का काम करते थे। वे बेहद शांतिप्रिय व्यक्ति थे और खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। बीरबल का कहना है कि यह घटना सबके लिए हैरान करने वाली है।

हिन्दू परिवार की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। हालांकि, पाकिस्तान में हिन्दू और सिख समुदाय पर हमले होना आम बात हैं। अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अक्सर अगवा कर लिया जाता है और जबरन धर्म परिवर्तन करके उनका निकाह कर दिया जाता है। पिछले महीने एक पुलिसकर्मी ने सिंध प्रांत में एक हिन्दू लड़की को अगवा करके उसे जबरन इस्लाम कबूल कराया और फिर उसके साथ निकाह किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.