February 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कांग्रेस का बड़ा नेता निकला जयपुर में तेज रफ्तार कार से 9 लोगों को कुचलने वाला, महिला सहित 3 की मौत, बाकी की हालत गम्भीर

कांग्रेस का बड़ा नेता निकला जयपुर में तेज रफ्तार कार से 9 लोगों को कुचलने वाला, महिला सहित 3 की मौत, बाकी की हालत गम्भीर

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान की राजधानी में सोमवार रात तेज रफ्तार एसयूवी कार से कोहराम मचा देने वाला जयपुर कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान (62) निकला। हादसे के बाद विधायक अमीन कागजी पर इसे बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह लोगों ने जबरदस्त आक्रोश जताया। उस्मान को फांसी दिए जाने व मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की। इधर, कांग्रेस ने उस्मान को पद से हटा दिया है। यह लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और अब पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।

कांग्रेस के जयपुर जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी को माला पहनाता उस्मान खान।
कांग्रेस के जयपुर जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी को माला पहनाता उस्मान खान।

गौरतलब है कि आरोपी उस्मान खान लोहे के पलंग, चेयर आदि फर्नीचर बनाने वाली फेक्ट्री का मालिक है। सोमवार रात साढ़े नौ बजे करीब इसने एमआई रोड से अपनी एसयूवी को बेतहाशा दौड़ाते हुए कई दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को अपनी चपेट में लिया। इसी हालत में उसने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में करीब 7 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में अधिक लोग इसका शिकार बने। दुपहिया वाहन सवार व राहगीर इसकी गाड़ी की टक्कर से गिरते रहे, गाड़ी की चपेट में आते रहे, मगर उस्मान की शैतानियत कम नहीं हुई। लोग इसे रोकने और पकड़ने के लिए इसकी गाड़ी के पीछे भागते रहे, मगर उस्मान खान पर कोई असर नहीं हुआ। उसकी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई।

भीड़ को उग्र होता देख वह लगातार गलियों में भी कार को दौड़ाता रहा। इससे उसने दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी तोड़ डाला। पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर कार को रोक लिया, लेकिन वह यहां से भी भाग निकला। संतोषी माता मंदिर के करीब एक किलोमीटर दूर संजय सर्कल थाने के पास आखिरकार गाड़ी को रोककर उस्मान को पकड़ा जा सका।
इस खबर की पूरी डिटेल आप नीचे दिए गए लिंक को ओपन कर जान सकते हैं।

Related News –

जयपुर में नशे में धुत्त फेक्ट्री मालिक ने एसयूवी से 9 लोगों को कुचला, एक महिला सहित 3 की मौत, करीब 7 किलोमीटर बेतहाशा दौड़ाई गाड़ी, पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.