April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर आज भी श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूब कर मनाया फाग उत्सव

श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर आज भी श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूब कर मनाया फाग उत्सव

एनसीआई@बून्दी
जन जन के आराध्य भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर आयोजित किए जा रहे फाग उत्सव के तहत आज बुधवार को भी प्रातः 5:15 से भी आयोजन शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में नाचते गाते हुए भजन, गीत, आरतियां गाकर धार्मिक आनंद लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
श्री चारभुजा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि करुणा के प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए ही चारभुजा नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाएं।
आज केसर, इत्र, पुष्प- गुलाल व विभिन्न रंगों से होली खेली गई। चारभुजा नाथ से सभी भक्तों ने कोरोना वायरस की महामारी से विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। भारत के सभी लोग स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। बून्दी के आमजन को आनंद दें तथा बून्दी का चहुंमुखी विकास हो।
मंगला आरती के पश्चात केसर, पिस्ता, बादाम-काजू , किशमिश युक्त दूध का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। पंचमेवा के प्रसाद का भी वितरण हुआ। पारीक एवं गर्ग ने बून्दी के सभी आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि चारभुजा के दर्शन प्रातः 6:00 बजे बाद से दोपहर 12:30 बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद सायं 5:30 से रात 8:45 बजे तक भी भगवान के दर्शन किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में गिर्राज शर्मा, देवेन्द्र सोनी, सुरेश पारीक, भुवनेश्व सोनी, भगवान अरोड़ा, बसंत दाधीच‌ व महिला मंडल अध्यक्ष कांति दाधीच शामिल रहीं। सभी ने भजन गाए, जयकारे लगाए, शंख-घंटे बजाए। पुजारी पंडित पूर्ण शर्मा ने भगवान चारभुजा नाथ की आरती उतारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.