April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भारतीय जैन संघटना ने आयोजित की बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

भारतीय जैन संघटना ने आयोजित की बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता


एनसीआई@बून्दी

श्रवण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला में भारतीय जैन संघटना की ओर से आज ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई।

संगठन की महिला अध्यक्ष अनिता हरसोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बहुत ही सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। इनमें मेंढ़क का जीव, चांदपुर का ग्वाला, मानतुंग आचार्य, चंदनबाला आदि झांकियां शामिल रहीं। इनमें अविक जैन प्रथम, मिसा जैन द्वितीय तथा मौलिक जैन व लब्धि जैन तृतीय रहे। आगामी दिनों में भी भारतीय जैन संघटना की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 अप्रेल को कोरोना के उपचार में जैन धर्म की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता, 25 को जैन आइडल भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की निर्णायक अंजना नौसंदा और वनिता जैन रहीं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन बाकलीवाल, संगठन मंत्री कविता मेहता, सुमन कासलीवाल, खुशबू कोठारी व अनीता सेठिया का विशेष सहयोग रहा। संगठन के अध्यक्ष महेश पाटोदी, सचिव अशोक जैन और प्रदेश मंत्री आदित्य भंडारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.