टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति की झूठ का पुलिस ने किया हैरान करने वाला पर्दाफाश
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
समाचार चैनल ‘हिंदी खबर'(Hindi Khabar) के सम्पादक अतुल अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट अब उनको बहुत महंगा पड़ गया। इस झूठे पोस्ट से वह सवालों के घेरे में आ गए। जांच के बाद पुलिस ने चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल की इस करतूत का पर्दाफाश किया तो हर कोई चौंक गया।
मामले के अनुसार, 20 जून को समाचार चैनल ‘हिंदी खबर’ के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने एक फेसबुक पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा था कि देर रात नोएडा एक्सटेंशन में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। अतुल अग्रवाल ने जो कहानी फेसबुक पर लिखी थी, वह काफी हैरान कर देने वाली थी। हालांकि उन्होंने अपने साथ हुई इस कथित वारदात का जिक्र फेसबुक पर तो किया, मगर इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की। मगर उत्तरप्रदेश पुलिस ने खुद ही इस फेसबुक पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।
पुलिस जांच में यह हुआ खुलासा
25 जून को पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार अतुल अग्रवाल को किसी बदमाश ने नहीं रुकवाया था, बल्कि वे 19 जून की रात को एक महिला मित्र के साथ थे।
पत्नी का फ़ोन आने पर रची झूठी कहानी
पुलिस जांच के अनुसार अतुल अग्रवाल ने उस रात महिला मित्र के घर खाना खाया था, वहीं रात को OYO होटल में रुके। उस समय पत्नी आजतक (AajTak) की एंकर चित्रा त्रिपाठी का फोन आया तो उन्होंने उनके साथ बदमाशों द्वारा लूट की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्य भी पेश करने का दावा किया।
पुलिस ने महिला मित्र से भी की पूछताछ
पुलिस के अनुसार, महिला मित्र के बयान से पता चला कि 19 जून को अतुल उसके घर खाने पर आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह बात साबित भी हुई। इसी दौरान अतुल अग्रवाल की पत्नी चित्रा त्रिपाठी का फोन आया और उन्हें तत्काल घर आने को कहा, इस पर वे वहां से आनन-फानन में निकल गए थे।
पति-पत्नी के बीच तनाव सालों पुराना
न्यूज़चक्रइंडियाडॉटकॉम को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का विवाह वर्ष 2008 में हुआ था। कुछ सालों तक तो दोनों के बीच सब सही चला, मगर बाद में भारी मनमुटाव पैदा हो गया। इसका उदाहरण 24 मार्च 2016 को चित्रा त्रिपाठी के द्वारा उनके पति के खिलाफ दर्ज कराया गया एक मामला है। इसके अनुसार ये पत्रकार दम्पति नोएडा के सेक्टर-11 में रहते हैं। उस रात करीब साढ़े 9 बजे किसी बात को लेकर पति अतुल अग्रवाल भड़क गया और पत्नी चित्रा त्रिपाठी की पिटाई शुरू कर दी।
इससे वह घायल हो गईं। बाद में उन्होंने सेक्टर-24 थाने पहुंच कर शिकायत इस मामले की शिकायत दी। इस पर देर रात ही पति अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। अतुल और चित्रा का उस समय 6 साल का पुत्र था।
चित्रा त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि उनका पति अतुल अग्रवाल उनसे रोज मारपीट करता है। उस रात हुई ऐसी घटना से चित्रा की नाक और सिर पर चोटें आईं थीं।
चित्रा का यह भी कहना था कि पति की हरकतों से तंग आकर उन्होंने डेढ़ वर्ष पूर्व तलाक का केस फाइल कर दिया था। चित्रा ने पुलिस से यह भी कहा था कि अगर अतुल को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उन्हें जान से मार देगा। उस समय चित्रा त्रिपाठी की तहरीर पर अतुल अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
