सावन के अंतिम प्रदोष व्रत पर शिवालयों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, लकड़ेश्वर महादेव पर भी उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
एनसीआई@बूंदी
सावन के अंतिम प्रदोष व्रत के अवसर पर जिले भर के शिव मंदिरों पर आज श्रद्धालुओं का खासा उत्साह व भक्ति भावना देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की।

पेच की बावड़ी के नजदीक स्थित चमत्कारी स्थल श्री सद्गुरु महात्मा 1008 श्री लक्कड़ नाथ समाधि स्थल श्री लकड़ेश्वर महादेव बाबा के यहां व्यापार महासंघ के मंडल अध्यक्षों , व्यापारियों, व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने सत्संग का आयोजन किया। महासंघ के प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने प्रात: नदी में स्नान कर आज प्रदोष शुक्रवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना जलाभिषेक किया। सावन महीने के अंतिम प्रदोष व्रत के उपलक्ष में यह अनुष्ठान किया। बूंदी शहर में अमन, शांति, सद्भावना बनी रहने की प्रार्थना की। हर तरह से सुख एवं समृद्धि की भी कामना की। यहां इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। रिमझिम बरसात के बीच ओम नमः शिवाय, जय भोलेनाथ बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
