कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का हार पहनाकर धारीवाल का किया अभिनंदन
एनसीआई@कोटा
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आज ताथेड़ पुलिया के नीचे कोटा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का हार पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया। धारीवाल इटावा दौरे पर जा रहे थे।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से मंत्री धारीवाल द्वारा आमजन के हित के कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं और आज इटावा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित किसानों-मजदूरों से मिलने जा रहे हैं, उनकी मदद का पूरा इंतजाम करना आदि धारीवाल का जनता के प्रति प्रेम को दर्शाता है। आज इटावा बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाते वक्त ही युवा कांग्रेस साथियों द्वारा मंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पार्षद संजय यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप बाबू भाटिया, पार्षद योगेंद्र सिंह राजावत, पार्षद अजय सुमन, पार्षद नवीन यादव, युवा नेता रईस खान पिंटू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित मीणा, विनोद खटीक बंटी, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित प्रजापति, युवा कांग्रेस नेता राकेश गुर्जर, अनु नागर, रामभजन वाल्मीकि, युवराज वर्मा, रोहन वाल्मीकि, प्रकाश सुमन, राजकुमार मेघवाल, बजरंग जयसवाल, चंदू अजमेरा, अंकित जैन, अजय चंदेल, शम्भु लुहार, बोनी यादव, आकाश, मनोज गुर्जर, एहसान, रोहित मीणा आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
