April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

युवा मोर्चा मंडल प्रवासियों की बैठक में हुई अहम चर्चा

युवा मोर्चा मंडल प्रवासियों की बैठक में हुई अहम चर्चा

एनसीआई@कोटा

भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोटा देहात के द्वारा संगठन संरचना के लिए नियुक्त किए गए मंडल प्रवासियों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना ने सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें प्रत्येक मंडल में शक्ति केन्द्र तक जाकर संगठन के लिए निष्ठावान, समर्पित युवा कार्यकर्ताओं का चयन कर इनकी सूची से 10 दिन में जिला स्तर पर अवगत कराना है।

चयन प्रक्रिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल की कार्यकारिणी, मंडल क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर योग्य, संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं के नाम की सूची बनानी है। इसके आधार पर ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता को अपने कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना है। इसके लिए योग्य कार्यकर्ताओं का नाम क्षेत्र से निकाल कर लाना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, भाजपा का अग्रणी तथा ऊर्जावान संगठन है।

बैठक में युवा मोर्चा के गोविंद पायवाल, राकेश सनाढ्य, जोधराज गुर्जर, दीनू गौतम, नीतू गुर्जर, सागर गौतम, विशाल खींची, आदित्य शर्मा, शुभम सिंह, विकास यादव, लवकुश नागर, महेन्द्र मीणा, शुभम सोनी, अश्वनी जांगिड़, मारुति शर्मा, घनश्याम पारेता, मुरारी मेहता, लोकेश नागर, अशोक गुर्जर, अतुल गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.