श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दिनभर हुआ भजन-कीर्तन
एनसीआई@बूंदी
खोजागेट रोड स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में आज अष्टमी के मौके पर दिनभर भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।
पंजाबी जनसेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार वधवा ने बताया कि इस अवसर पर सबसे पहले 9.15 बजे रामायण की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद 11.15 बजे मातेश्वरी का अष्टमी पूजन तथा दोपहर 12.15 बजे से भजन कीर्तन शुरू हुआ। इसमें मातेश्वरी का प्रकटीकरण भी हुआ। सायं 7.00 बजे मातेश्वरी की महाआरती की गई।
