April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

वीडियो से फंसे राहुल गांधी, रुद्राक्ष की माला पहनने से इनकार करते नजर आ रहे, बीजेपी हुई हमलावर

वीडियो से फंसे राहुल गांधी, रुद्राक्ष की माला पहनने से इनकार करते नजर आ रहे, बीजेपी हुई हमलावर

बीते दिन देहरादून में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने रुद्राक्ष की माला नहीं पहनी, जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रैली का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिन्हें है जालीदार टोपी से प्यार, उन्हें ही है रुद्राक्ष की माला से इनकार

एनसीआई@देहरादून

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसमें कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस नए बदलाव के साथ विरोधियों का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं, सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ने का संकेत दे रही है। ऐसे में एक बार फिर बीजेपी को राहुल गांधी पर निशाना साधने का संवेदनशील मुद्दा मिल गया है।

गौरतलब है कि बीते दिन 16 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने रुद्राक्ष की माला नहीं पहनने से इनकार कर दिया था, जिससे बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। बीजेपी को राहुल गांधी के रुद्राक्ष की माला न पहनने से बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है।

संबित पात्रा ने यह ट्वीट किया

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रैली का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिन्हें है जालीदार टोपी से प्यार, उन्हें ही है रुद्राक्ष की माला से इनकार। साफ है कि संबित पात्रा ने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर हमला बोला है। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को रुद्राक्ष की माला पहनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी हाथ से इशारा करके उसे रोक देते हैं। प्रदेश में कांग्रेस हिन्दू कार्ड खेलकर बीजेपी का गणित बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, ऐसे में बीजेपी का यह मुद्दा कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

यह हुआ था आयोजन

उल्लेखनीय है कि 16 दिसम्बर को विजय दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में कांग्रेस ने राहुल गांधी को उतारा था। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे कांग्रेस ने यह रैली बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया गया था। रैली को सम्बोधित करने से पहले कांग्रेस ने मंच पर मौजूद 1971 युद्ध के वीर सपूतों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

समारोह में राहुल ने यह कहा

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उनका और उत्तराखंड का कुर्बानी का रिश्ता है। मेरे पिता और दादी ने इस देश के लिए अपना खून दिया और उसी तरह उत्तराखंड के हजारों परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को साधने की पूरी कोशिश की। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का यह पहला दौरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.