April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की बात पर विवादित पोस्ट करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने की बात पर विवादित पोस्ट करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार

एनसीआई@नई दिल्ली

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के मामले पर फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हिन्दू कॉलेज में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस पोस्ट के लिए शिक्षक की इंटरनेट मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भल्ला की शिकायत पर 18 मई को उत्तरी जिले के साइबर सेल थाने में रतन लाल के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कृत्य और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। सिविल लाइंस पुलिस आज शनिवार को उन्हें तीस हजारी अदालत में पेश करेगी।

सीएम गहलोत का विवादित बयान-पेपर लीक और रेप जैसी घटनाओं की वजह बेरोजगारी

छात्र कर रहे गिरफ्तारी का विरोध

इस बीच स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) छात्र संघ से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर रतन लाल की गिरफ्तारी की विरोध में उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर स्थित साइबर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इन कुछ छात्रों ने पुलिस थाने के बाहर सड़क पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश भी की।

राहुल गांधी ने पाकिस्तान और श्रीलंका से की भारत की तुलना, लंदन में कहा-`भारत अब अच्छा देश नहीं`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.