April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर की करारी हार

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शशि थरूर की करारी हार

एनसीआई@नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना सम्पन्न हो चुकी है। 24 साल बाद पार्टी को गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस चुनाव में शशि थरूर का करारी शिकस्त दी है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।

इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा पहले से भारी माना जा रहा था। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन भी हासिल था। उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता उनके साथ मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा था कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है। इस चुनाव में खड़गे को 7,892 तथा उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट अमान्य हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.