महंगाई के बीच राहत की फुहार, ₹115 सस्ता हुआ है एलपीजी सिलेंडर
एनसीआई@नई दिल्ली
नवंबर की पहली तारीख को ईंधन की कीमतों में महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। केन्द्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि, यह कटौती देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में हुई है। आज (मंगलवार), 1 नवंबर 2022 से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है।
महानगरों में यह हैं कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें
•दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपए हो गई है, जो पहले 1859.5 रुपए थी।
•मुम्बई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 में मिलता था, जो अब 1696 रुपए में मिलेगा।
•चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपए है, जिसके लिए पहले 2009.50 रुपए देने पड़ते थे।
•कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए होंगे, जो पहले 1995.50 रुपए थे।
•सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी के दामों में कमी की है, हालांकि घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 115.50 रुपए घटा दिए हैं।
