April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलटी, 28 यात्री घायल, तीन की हालत गम्भीर

टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलटी, 28 यात्री घायल, तीन की हालत गम्भीर

एनसीआई@प्रतापगढ़ (राजस्थान)

मध्य प्रदेश के मंदसौर से प्रतापगढ़ की ओर तेज रफ्तार आ रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 28 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर है। कुछ घायलों को एक ट्रक में और बाकी को बाद में 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। घायलों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे।

जाखड़ ट्रेवल्स की यह बस मंदसौर से प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार यह बस हथूनिया गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हथूनिया थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके लिए बस के शीशे तक तोड़ने पड़े।

कुछ घायलों को एक ट्रक में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिससे बाकी के घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां इनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बताई गई है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा और प्रशासनिक अधिकारी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। फिलहाल घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। हादसे का मुख्य कारण सामने नहीं आया है, प्रथमदृष्टया बस के आगे का टायर फटने से यह हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.