April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मौलाना मुम्बई से गिरफ्तार, समर्थकों ने किया भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मौलाना मुम्बई  से गिरफ्तार, समर्थकों ने किया भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गुजरात पुल‍िस ने जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। इसके बाद मुम्बई के घाटकोपर थाने में उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

एनसीआई@मुम्बई

गुजरात के जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात एटीएस ने रविवार को मुम्बई से ग‍िरफ्तार कर ल‍िया। इसके बाद उसे घाटकोपर थाने में रखा गया। इस्‍लामिक उपदेशक अजहरी पर अपने बयानों के जर‍िये नफरत फैलाने और लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप है। पिछले कई दिनों से गुजरात एटीएस उसकी तलाश कर रही थी। उधर, ग‍िरफ्तारी के बाद मौलाना के हजारों समर्थक सड़कों पर आ गए और घाटकोपर थाना घेर ल‍िया। ये लोग मौलाना की तत्‍काल रिहाई की मांग कर रहे थे। देर रात पुल‍िस ने हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद गुजरात एटीएस उसे जूनागढ़ लेकर रवाना हो गई।

आरोप है क‍ि इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी ने 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ में भाषण दिया था। इसमें उसने नफरत भरी बयानबाजी की थी। इसके भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुल‍िस ने इसके खिलाफ धारा 153 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुल‍िस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए मौलाना के करीबी माने जाने वाले दो लोगों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया था। तभी से मौलाना की भी तलाश की जा रही थी। रव‍िवार शाम गुजरात एटीएस ने मुम्बई पुल‍िस की मदद से अजहरी को उनके घर से हिरासत में लिया था।

समर्थक सड़कों पर आ गए

मौलाना की गिरफ्तारी की खबर सुनकर बड़ी तादाद में उसके समर्थक सड़कों पर आ गए। इससे घाटकोपर पुलिस स्टेशन इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद मौलाना ने खुद थाने से समर्थकों से शांत रहने की अपील की। उसने कहा, न तो मैं अपराधी हूं, न ही मुझे अपराध करने के लिए यहां लाया गया है। पुल‍िस कुछ जरूरी जांच कर रही है। मैं उनका सहयोग भी कर रहा हूं। अगर मेरी किस्मत में होगा तो मैं क‍िसी भी तरह की कार्यवाही के ल‍िए तैयार हूं।

अजहरी के वकील ने यह कहा

सलमान अजहरी के वकील वाहिद शेख ने कहा कि सुबह के समय सिविल ड्रेस में 35-40 पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए। हमने उनसे उनके उद्देश्य के बारे में पूछा, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद पुल‍िस उन्‍हें अपने साथ ले गई। हम हर तरह से पुल‍िस का साथ देने के ल‍िए तैयार हैं। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। सुबह तक थाने पर मौलाना के समर्थक जमा थे। कार्यक्रम के आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मलिक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम मुफ्ती को लेकर रवाना हो गई है। जूनागढ़ की पुलिस ने उसके द्वारा कथित तौर पर दिए गए एक भड़काऊ भाषण के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस सिलसिले में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि यह भाषण 31 जनवरी की रात को जूनागढ़ के ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने के पास एक खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया था।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.