April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

‘पता नहीं करोड़ों का चंदा कौन ऑफिस में रख गया…’, टीएमसी और जेडीयू ने चुनावी बॉन्ड पर इलेक्शन कमिशन को दिया यह मजेदार जवाब

‘पता नहीं करोड़ों का चंदा कौन ऑफिस में रख गया…’, टीएमसी और जेडीयू ने चुनावी बॉन्ड पर इलेक्शन कमिशन को दिया यह मजेदार जवाब

एनसीआई@नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सौंपे गए सीलबंद लिफाफों की जानकारी सार्वजनिक की। इस जानकारी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और जेडी (यू) ने आयोग को अपने कुछ देनदारों के नाम छिपाने के लिए विचित्र तरीके की बातें कहीं। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कहा कि किसी ने कोलकाता में हमारे ऑफिस में सीलबंद चुनावी बॉन्ड रख दिए, जिसका हमें कुछ नहीं पता।

टीएमसी और जेडीयू ने दिए मजेदार जवाब

दरअसल, 2018-19 के अपने चुनावी बॉन्ड के खुलासे में दोनों पार्टियों ने मजेदार स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि कुछ गुमनाम व्यक्तियों ने उन्हें दान दिया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कहा कि किसी ने कोलकाता में हमारे ऑफिस में सीलबंद चुनावी बॉन्ड रख दिए, जिसका हमें कुछ पता नहीं।

ऐसी ही बात नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कही। जेडीयू ने कहा, उनके पटना ऑफिस में कौन चुनावी बॉन्ड रख गया, उन्हें पता नहीं है। हालांकि, जेडीयू ने अप्रेल 2019 में मिले 13 करोड़ में से 3 करोड़ रुपए के दानदाताओं की पहचान का खुलासा किया, लेकिन टीएमसी ने किसी दानदाता की पहचान का खुलासा नहीं किया, जिन्होंने 16 जुलाई 2018 और 22 मई 2019 के बीच पार्टी को चुनावी बॉन्ड से लगभग 75 करोड़ रुपए का दान दिया था।

जेडीयू ने कहा-कई लोग गुमनाम रहना पसंद करते हैं

जेडीयू ने चुनाव आयोग से कहा-अधिकांश बॉन्ड हमारे कार्यालय में भेजे गए थे और ड्रॉप बॉक्स में डाल दिए गए थे या विभिन्न व्यक्तियों के दूतों के माध्यम से भेजे गए थे, जो हमारी पार्टी का समर्थन करना चाहते थे। पार्टी ने कहा कि कई लोग गुमनाम रहना पसंद करते हैं, इसलिए हमारे पास उनका विवरण नहीं है।

जदयू ने 30 मई 2019 को अपने आवेदन में कहा कि कोई 3 अप्रेल 2019 को पटना में हमारे कार्यालय में आया और बॉन्ड सौंप दिया। एक सीलबंद लिफाफे में हमें 1 करोड़ रुपए के 10 चुनावी बॉन्ड मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.