April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कोटा में भाजपा की क्लस्टर बैठक आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी ओम बिरला भी हुए शामिल, वक्ताओं ने कही यह बड़ी बात

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कोटा में भाजपा की क्लस्टर बैठक आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी ओम बिरला भी हुए शामिल, वक्ताओं ने कही यह बड़ी बात

सीएम भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद ओम बिरला ने भी किया सम्बोधित

एनसीआई@कोटा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कोटा में भाजपा की क्लस्टर बैठक हुई। इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी संसदीय सीट से प्रत्याशी सांसद ओम बिरला ने भी सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की शुरुआत जनसंघ के रूप से हाड़ौती से हुई थी। केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आमजन और गरीबों की सरकार है। इस बार प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट लाने के अलावा हर सीट पर पांच लाख से अधिक के अंतर से जीत के लिए कार्यकर्ताओं को काम करना है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट का युग है। बैठक को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी सम्बोधित किया।

कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां और भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को झालावाड़ सांसद दुष्यन्त सिंह, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, क्लस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी सहित तीनों क्लस्टर के विधायक, जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों ने भी इस बैठक को सम्बोधित किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने किया। स्वागत जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने किया।

कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे

सांसद ओम बिरला ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का सामर्थ्य बढा है। आज जो समय है, वह पार्टी के लिए अमृत काल है। राजस्थान में किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है। वहीं कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उसे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.