April 18, 2026

News Chakra India

Never Compromise

डेटा खपत में चाइना मोबाइल को पछाड़कर रिलायंस जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना

डेटा खपत में चाइना मोबाइल को पछाड़कर रिलायंस जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना

• जियो नेटवर्क पर एक तिमाही में 40.9 एक्साबाइट डेटा खपत दर्ज की गई

• एयरटेल रहा चौथे पायदान पर

एनसीआई@नई दिल्ली

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक जमाने के बाद रिलायंस जियो ने डेटा खपत के मामले में एक नया वैश्विक रिकॉर्ड कायम किया है। रिलायंस जियो, डेटा ट्रेफिक में वर्ल्ड की नम्बर वन कम्पनी बन गई है। पिछली तिमाही में कुल डेटा ट्रैफिक 40.9 एक्साबाइट दर्ज किया गया। वहीं, दुनिया में डेटा ट्रेफिक में अब तक नम्बर वन कम्पनी रही चाइना मोबाइल लुढ़क कर नम्बर दो पोजिशन पर पहुंच गई। उसके नेटवर्क पर डेटा खपत तिमाही में 40 एक्साबाइट से भी कम रही।

चीन की एक और कम्पनी चाइना टेलीकॉम डेटा खपत के मामले में तीसरे नम्बर पर, तो वहीं भारत की एयरटेल चौथे नम्बर पर रही। दुनिया भर की टेलीकॉम कम्पनियों के डेटा ट्रेफिक, ग्राहक आधार पर नजर रखने वाली टेफ्फिसिएंट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

5 जी सेवाओं के शुरू होने के बाद, रिलायंस जियो के डेटा खपत में पिछले वर्ष के मुकाबले 35.2 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जियो नेटवर्क रिलायंस जियो के तिमाही नतीजों के मुताबिक जियो ट्रू 5 जी नेटवर्क पर 10.80 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं और जियो के कुल डेटा ट्रेफिक का करीब 28 फीसदी हिस्सा अब 5 जी नेटवर्क से आ रहा है। हालिया जारी तिमाही नतीजों में कम्पनी ने जो आंकड़े मुहैया कराए हैं, उनके मुताबिक जियो नेटवर्क पर प्रति ग्राहक मासिक डेटा खपत बढ़कर 28.7 जीबी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.