April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पति ने डॉक्टर पत्नी को दो प्रेमियों के साथ होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा, तीनों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

पति ने डॉक्टर पत्नी को दो प्रेमियों के साथ होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा, तीनों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को एक होटल में उसके दो प्रेमियों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टर पति और उसके परिजनों ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई की। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी भी डॉक्टर है।

एनसीआई@कासगंज (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।‌ जहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को उसके दो प्रेमियों के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। इस घटना के बाद डॉक्टर पति और उसके परिजनों ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई की।

इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके दोनों प्रेमियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद दोनों प्रेमियों को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पति पत्नी में पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं। डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले के ही एक सरकारी हॉस्पिटल में तैनात हैं। उसके चाल-चलन के चलते महिला डॉक्टर का पति उस पर काफी समय से नजर रख रहा था। इसी के चलते बुधवार को महिला डॉक्टर को दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा जा सका।

दरअसल, डॉक्टर पति को जब अपनी पत्नी के होटल में अनजान लोगों के साथ होने का पता चला तो वह पूरे परिवार के साथ वहां पहुंच गया और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था।‌ शुरू से ही उसकी पत्नी के अन्य युवकों से नाजायज सम्बन्ध थे।

विरोध किया तो दे दी झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी

पति के समझाने और ससुराल पक्ष से शिकायत करने पर उलटे उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी गई‌। करीब एक साल पहले पत्नी अपनी ससुराल को छोड़कर कहीं और रहने लगी थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.