क्या सानिया मिर्जा कर रही हैं मोहम्मद शमी से शादी? इस पर उनके पिता इमरान ने बताया कि क्या है सच्चाई
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी क्या शादी करने वाले हैं? यह सवाल इसलिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंड कर रहे हैं। इसके चलते इनके प्रशंसक कन्फ्यूज हैं कि इसमें सच्चाई क्या है? क्या सच में दोनों शादी करने वाले हैं? लेकिन अब इन अफवाहों को लेकर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने रिएक्ट कर इन अफवाहों की सच्चाई बताई है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए इस बात को ‘बकवास’ बताते हुए कहा, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया है। वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं।
सानिया हज यात्रा पर रवाना
हाल ही में सानिया मिर्जा हज यात्रा पर रवाना हुई हैं। सानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि उन्हें काफी इंतजार के बाद इस पवित्र यात्रा पर जाने का अवसर मिला है। सानिया मिर्जा हज की अपनी पवित्र यात्रा शुरू कर चुकी हैं। पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्हें ‘पवित्र यात्रा पर निकलने का अविश्वसनीय अवसर मिला है। वह जल्द ही सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में होंगी।’
इस लम्बे संदेश में, सानिया ने आगे लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मैं एक नए अनुभव की तैयारी कर रही हूं। मैं आप सभी से अपनी सभी गलतियों की माफी मांगती हूं। मेरा दिल इस समय काफी भावुक और कृतज्ञता से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अल्लाह मेरी प्रार्थनाओं को स्वीकार कर मेरा मार्गदर्शन करेंगे।”
मैं बहुत भाग्यशाली
मिर्जा ने आगे कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं, कृपया मुझे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। मैं जीवन की एक बेहद खास यात्रा पर निकल रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान के रूप में एक अच्छा दिल और मजबूत ईमान के साथ वापस आऊंगी।”
