April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मकान में करंट फैल जाने से मां-बेटी की मौत, घर से सटवा लगे हुए बिजली के पोल से हुआ यह बड़ा हादसा, विद्युत निगम की लापरवाही आई सामने

मकान में करंट फैल जाने से मां-बेटी की मौत, घर से सटवा लगे हुए बिजली के पोल से हुआ यह बड़ा हादसा, विद्युत निगम की लापरवाही आई सामने

एनसीआई@कोटा

जिले की रामगंजमंडी तहसील के देवली गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर बिजली का तार टूट कर गिर जाने से उसमें करंट फैल गया। इससे मां-बेटी की मौत हो गई। बारिश के कारण करंट फैलने का अंदेशा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में राजेश शर्मा (43) और उनकी बेटी ज्योति (21) की मौत हुई है। उनके मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली का पोल इस मकान से पूरी तरह सट कर लगा हुआ है। गुरुवार सुबह इसी के तार मकान पर गिरे हुए मिले। साथ ही मां-बेटी के शव मकान की सीढ़ियों पर मिले हैं।

विद्युत निगम की रही लापरवाही

परिजनों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार इस पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई थी। इससे खतरे का अंदेशा जताते हुए शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी से यह बड़ा हादसा हो गया, जो उन्हें जिंदगी भर सदमा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.