April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, एनसीपी अजित गुट के नेता थे

मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, एनसीपी अजित गुट के नेता थे

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुम्बई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उन पर फायरिंग की गई थी।

एनसीआई@मुम्बई

एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुम्बई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उन पर फायरिंग हुई थी। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं।‌ तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बाबा सिद्दीकी कुछ समय पहले ही कांग्रेस से एनसीपी अजीत गुट में शामिल हुए थे। यह अभिनेता सलमान खान के खास दोस्त थे।

बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है। इस वारदात की सूचना मिलते ही मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गईं। वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि करीब पन्द्रह दिन पहले बाबा सिद्दीकी को गम्भीर धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, फिर भी उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.