April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

8 साल की बच्ची से 2 घंटे तक दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय उठा कर ले गया आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

8 साल की बच्ची से 2 घंटे तक दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय उठा कर ले गया आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

एनसीआई@भरतपुर

डीग जिले के एक गांव में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसी गांव का रहने वाला है। वह मासूम को अमरूद खिलाने के बहाने घर से दूर ले गया। वहां एक चारे से भरी जुगाड़ गाड़ी में उससे करीब दो घंटे तक दरिंदगी की। मासूम इसके बाद घायल व बदहाल हालत में घर पहुंची तब परिजनों को घटना का पता चला। आज जाकर उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

यह घटना कामां थाना इलाके के एक गांव में 25 दिसम्बर को हुई थी। इसके बाद गुरुवार रात मासूम के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे भरतपुर के जनाना अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर से जांच करवाने के बाद परिजन उसे वापस अपने साथ ले गए।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया- बच्ची के पिता ने आज (शुक्रवार) पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बच्ची 25 दिसम्बर को घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब 1 बजे गांव का युवक उसे वहां से उठा ले गया। युवक की उम्र लगभग 20 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अपराह्न करीब 3 बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म होने की शिकायत दी। पीड़ित बच्ची का कुम्हेर स्थित एक हॉस्पिटल में मेडिकल मुआयना करवाया गया है।

भर्ती करवाने को कहा, मगर परिजन ले गए

कुम्हेर से बच्ची को भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और परिजनों से उसे एडमिट करने के लिए कहा, लेकिन परिजन उसे वापस अपने साथ ले गए। हॉस्पिटल स्टाफ के अनुसार जांच के दौरान मासूम दर्द से चिल्ला रही थी। उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था।

इस मामले में थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा-मामले की जांच चल रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.