April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

58 साल का बुजुर्ग पत्‍नी और बेटियों से करवाता था नशे का धंधा, जीता था लग्ज़री लाइफ, रहन-सहन से किसी को नहीं होता था शक, अब गिरफ्तार

58 साल का बुजुर्ग पत्‍नी और बेटियों से करवाता था नशे का धंधा, जीता था लग्ज़री लाइफ, रहन-सहन से किसी को नहीं होता था शक, अब गिरफ्तार

58 साल का एक बुजुर्ग पत्‍नी और बेटियों की मदद से नशे धंधा करता था। सफेद दाढ़ी और बाल होने की वजह से जल्‍दी कोई भी उस पर शक नहीं करता था। काफी दिन से उसका यह धंधा जारी था। इससे वह लग्‍जरी लाइफ जीता था। पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार कर लिया है।

एनसीआई@गाजियाबाद

58 वर्षीय बुजुर्ग लम्बे समय से अपनी बेटियों और पत्नी से नशे का धंधा करवा रहा था। सफेद बाल और दाढ़ी होने की वजह से उस पर सामान्यता कोई भी इस तरह का शक नहीं कर पाता था। इन पैसों से ही वह लग्‍जरी लाइफ जी रहा था। गाजियाबाद पुलिस को लम्बे समय से इसकी तलाश थी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गश्‍त के दौरान इस आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले इस बुजुर्ग की बेटी को गिरफ्तार कर चुकी थी।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बताया कि आरोपी असगर निवासी ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र करीब 58 वर्ष है। असगर लम्बे समय से इस धंधे में लिप्‍त था। यह दिल्‍ली और एनसीआर के शहरों में मादक पदार्थों की सप्‍लाई करता था। पुलिस ने इससे पहले चेकिंग के दौरान असगर की 25 वर्षीय पुत्री आफरीन को शाहिद नामक युवक के साथ गढ़ी कटैया कट चौकी क्षेत्र, रामपार्क से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।ये माल सप्‍लाई करने के लिए ले जा रहे थे। असगर भी इनके साथ था, मगर तब यह फरार हो गया था। आफरीन और शाहिद के साथ असगर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये माल कहां से मंगाता था।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त असगर ने बताया कि आफरीन उसकी बेटी है। वह उसके रिश्तेदार शाहिद से काफी दिनों से ऑर्डर पर गांजा मंगवाता था। इस गांजे को पत्नी व बेटियों के साथ मिलकर पॉलीथिन की छोटी-छोटी थैलियों में पैक कर राह चलते व्यक्तियों को घूम-घूम कर बेचते थे। इससे जो रुपए मिलते थे, उसे आपस में बांट लेते थे। असगर ने कहा, बेटी के पकड़े जाने के बाद से अभी तक पुलिस से छिपता फिर रहा था. लेकिन आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.