चेटीचंड महोत्सव के तहत निकाली महिला एक्टिवा रैली, 200 से अधिक वाहन हुए शामिल, रैली के दौरान नाचते-गाते चल रहे थे समाज बंधु, युवतियां भी बड़ी संख्या में रहीं शामिल (वीडियो)
एनसीआई@कोटा
विज्ञान नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में चेटीचंड महोत्सव के के तहत विभिन्न आयोजन जारी हैं। इसी के तहत शनिवार को महिला एक्टिवा रैली का आयोजन किया गया। इसमें सिंधी जनरल पंचायत समिति, विज्ञान नगर के सभी पदाधिकारियों, महिला मंडल की अध्यक्ष पायल वीरवानी, उपाध्यक्ष अंजू अंबवानी, सचिव शर्मिला टेकवानी, कोषाध्यक्ष तरूणा तलरेजा, संरक्षक रीटा अजवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सोशल मीडिया प्रबंधक शिल्पा राजदेव, इंस्टा इनफ्लुएंसर लवली गुरबानी आदि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
मुख्य अतिथि सिमरन राजानी व लवली गुरबानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें करीब 200 एक्टिवा शामिल थीं। यह रैली झूलेलाल मंदिर, विज्ञान नगर से शुरू होकर दादाबाड़ी, तलवंडी, गुमानपुरा, बसंत विहार, कोटड़ी, छावनी होते हुए वापस झूलेलाल मंदिर, विज्ञान नगर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस रैली का रास्ते में कई व्यापारियों और संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह चाय व अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन के माध्यम से पहली बार सिंधी समाज की महिलाओं ने अपनी अलग ही पहचान प्रदर्शित की।
चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष में श्री झूलेलाल सेवा समिति आज निकलेगी भव्य शोभयात्रा, रक्तदान शिविर व अन्य आयोजन भी होंगे
चेटीचंड महोत्सव के तहत आज निकाली जाएगी दुपहिया वाहन रैली, रक्तदान शिविर सहित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे
कोटा।
श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश गोपलानी ने बताया कि 30 मार्च, रविवार को आयोजित होने वाले चेटीचंड महोत्सव के लिए झूलेलाल मंदिर, रामतलाई मैदान, सूरजपोल पर सुबह 7 बजे नवरात्रा स्थापना होगी। इसके बाद श्री झूलेलाल जी का अभिषेक, झंडारोहण, दीप प्रज्वलन तथा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
इससे पूर्व प्रात: 5 बजे सिंधी नवयुवक सेना के नेतृत्व में दुपहिया वाहन रैली श्री झूलेलाल मंदिर, विज्ञान नगर से रवाना होकर नगर के विभिन्न इलाकों से होती हुई 8.30 बजे रामतलाई स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर पहुंचेगी। यहां उसका स्वागत, नवरात्रा करके चेटीचंड महोत्सव का उद्घाटन समारोह सम्पन्न होगा।
समिति के महामंत्र हरि प्रकाश पंजवानी ने बताया कि अपराह्न 3.30 बजे विशाल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर के मुख्य बाजारों और मोहल्लों से होती हुई रात 9 बजे श्री सत्येश्वर महादेव मंदिर (बाराद्वारी) पर पहुंचेगी। यहां बहराणा ज्योति का पूज्य जलाशय में विसर्जन किया जाएगा। भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी होगा।
समिति की ओर से सभी समाज बन्धुओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई है।
समिति के सांस्कृतिक मंत्री जय कुमार चंचलानी ने बताया कि सुबह के कार्यक्रम में 23 मार्च को आयोजित हुई गए रंग भरो प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता व पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश दयानी ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
समिति के संरक्षक लधा राम ग्वालानी ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के तहत 6 अप्रेल, रविवार को दोपहर 12 बजे चेटीचंड महोत्सव के दौरान सहयोग करने वाली संस्थाओं, शोभायात्रा में स्वागत करने वाली संस्थाओं, शोभायात्रा में झांकियां देने वाली संस्थाओं एवं शोभायात्रा मार्ग में साथ चलने वाली छैज मंडलियों का सम्मान एवं समापन समारोह भक्ति संगीत के साथ आयोजित किया जाएगा।
