मुम्बई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी व आईएसआई एजेंट तहव्वुर राणा का विमान कभी भी हो सकता है दिल्ली में लेंड, एजेंसियां अलर्ट
एनसीआई@नई दिल्ली
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी एवं देश के नम्बर वन दुश्मनों में शामिल तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा रहा है। उसे लेकर आ रहा स्पेशल विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर किसी भी वक्त लेंड हो सकता है। इसके बाद उसे एयरपोर्ट से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा, जहां उससे जांच एजेंसियों की टीम पूछताछ करेगी। इसके बाद तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। इसे एयरपोर्ट पर ही एनआईए गिरफ्तार कर लेगी।
