पेपर लीक में एसओजी ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पीएसओ व बेटे को किया गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था
एनसीआई@जयपुर
एसओजी ने शुक्रवार देर रात सब इंस्पेक्टर पेपर लीक से जुड़े मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। अदालत ने शनिवार को दोनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया।

एसओजी रात से दोनों से पूछताछ कर रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे भरत के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। इससे भरत यादव भर्ती परीक्षा में पास हो गया था, मगर बाद में शारीरिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था।
अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत का पीएसओ लग गया था।
