April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े बारह हजार रुपए में बेचे-खरीदे 30 हजार के नकली नोट, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोटा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े बारह हजार रुपए में बेचे-खरीदे 30 हजार के नकली नोट, 5 आरोपी गिरफ्तार

एनसीआई@कोटा

कोटा ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को नकली करेंसी नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेचट थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

घटनाक्रम के अनुसार, मोड़क रोड स्थित पांच सितारा होटल के पास गश्त और नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ तलाशी ली तो उनके पास से 500-500 रुपए के तीन और 200 रुपए का एक नकली नोट बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों जाहिद और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, आरोपियों ने करीब 30 हजार रुपए के नकली नोट 12,500 रुपए में खरीदे थे।

पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम आए सामने

ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नकली नोट वकार और वसीम से लाते हैं। अभी ये नोट सोहेल नामक युवक से हासिल किए थे। इस पर गिरोह के इन तीनों बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नकली करेंसी नोट के इस नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में चेचट थाना पुलिस के साथ सुकेत थाना पुलिस टीम की भी अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.