April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

27 मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थी कुतुब मीनार के पास मस्जिद, आर्कियोलॉजिस्ट केके मोहम्मद का बड़ा दावा

27 मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थी कुतुब मीनार के पास मस्जिद, आर्कियोलॉजिस्ट केके मोहम्मद का बड़ा दावा

एनसीआई@नई दिल्ली

राम मंदिर के इतिहास के प्रमाण की खोज करने वाले इतिहासकार और पुरातत्वविद् (आर्कियोलॉजिस्ट) केके मोहम्मद ने दावा किया है कि दिल्ली स्थित कुतुब मीनार के पास कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद का निर्माण 27 मंदिरों को तोड़कर किया गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार के पास भी कई मंदिरों के अवशेष मिले हैं, जिनमें गणेश मंदिर भी हैं। इससे सिद्ध होता है कि वहां गणेश मंदिर थे। अब उनकी स्थापना की भी सरकार नियमानुसार तैयारी कर रही है।

मोहम्मद ने कहा कि कुतुब मीनार के पास गणेश जी की एक नहीं कई मूर्तियां हैं। वह पृथ्वीराज चौहान की राजधानी थी। उन्होंने बताया कि वहां लगभग 27 मंदिरों को कुवत उल इस्लाम मस्जिद बनाने के लिए पूरी तरह नष्ट किया गया था। मंदिरों को तोड़ने के बाद जो पत्थर निकले उनसे कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद बनाई गई। उस जगह अरबी में लिखे अभिलेखों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। यह  लिखा है कि 27 मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। यह ऐतिहासिक तथ्य है।

केके मोहम्मद ने बताया कि कुतुब मीनार सिर्फ भारत में ही नहीं बनाई गई थी, बल्कि इससे पहले समरकंद और गुफारा में भी बनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि केके मोहम्मद आर्कियोलाजी सर्वे ऑफ इंडिया के रीजनल डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले इस बात का पता लगाया था कि बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर के अवशेष हैं। उनका रिसर्च पहली बार 1990 में प्रकाशित हुआ था। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जो फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया उसमें केके मोहम्मद के रिसर्च की अहम भूमिका रही है। जानकारों का मानना है कि उनकी रिसर्च इस फैसले का एक बड़ा आधार बनी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.