कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 गाड़ियों के काफिले के साथ रणथम्भौर पहुंचीं, होटल के चारों ओर एसपीजी सुरक्षा
एनसीआई@सवाईमाधोपुर
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर पहुंचीं। वे दिल्ली से ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 कारों के काफिले के साथ यहां आई हैं। रणथम्भौर में उनके दो से तीन दिन रुकने की सम्भावना है।
प्रियंका इससे पहले भी कई बार टाइगर सफारी करने रणथम्भौर आ चुकी हैं। हाल में वे पिछले महीने दिसम्बर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आईं थीं। उनके साथ भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी भी थे। उन्होंने 9 दिसम्बर को रणथम्भौर में ही अपनी मां का बर्थ-र्ड सेलिब्रेट किया था। रणथम्भौर में वे शेर बाग में रूकी हैं।
होटल के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था
प्रिंयका के होटल में पहुंचते ही स्टाफ ने उनका राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया। होटल के चारों ओर एसपीजी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वे अपने बच्चों के साथ रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करेंगी।
