April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अपने गृह क्षेत्र जोधपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, मीडिया से यह कहा

अपने गृह क्षेत्र जोधपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, मीडिया से यह कहा

एनसीआई@जोधपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार से तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह क्षेत्र जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर गहलोत का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। इस बजट में किसान, युवा और आम आदमी का खयाल रखा गया। उन्होंने कहा कि  इस बार जो बजट पेश किया है, उसे आने वाले चुनाव में कई पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेंगी। ऐसा उनका मानना है। चिरंजीवी योजना में  10 लाख से 25 लाख का प्रावधान किया है। इसमें केवल दुर्घटना के लिए 10 लाख का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही किसानों को 2000  यूनिट फ्री बिजली की घोषणा कर किसानों को राहत देने का सरकार ने काम किया है। बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है । खासकर युवा, किसानों, गरीबों का इस बजट में सरकार ने ध्यान रखकर यह बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से अमीर-गरीब के बीच में खाई बढ़ती जा रही है, ऐसे ही 4 मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.