April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लगातार आदेश के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं होने पर कांग्रेस की महिला नेता फरार घोषित, घर की कुर्की का आदेश भी जारी (वीडियो देखें)

लगातार आदेश के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं होने पर कांग्रेस की महिला नेता फरार घोषित, घर की कुर्की का आदेश भी जारी (वीडियो देखें)

एनसीआई@वाराणासी

लगातार आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं होने के चलते कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जायसवाल को अदालत ने फरार घोषित करते हुए उनके घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश कांग्रेस नेता के घर पर चस्पा कर दिया गया है।

मामले के अनुसार बीते 15 सितम्बर को कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल, उनके पति और समर्थकों के साथ प्रेमचंद कॉलोनी में स्थित भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के घर जा पहुंची। इन सबने यहां राजेश सिंह पर हमला कर किया। इस घटना के सामने आए वीडियो में अन्य लोगों के साथ रोशनी भी राजेश सिंह को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।

यह बताया गया है कारण

दरअसल, कांग्रेस नेत्री रोशनी का आरोप था कि राजेश सिंह ने उनकी फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद रोशनी कुशल जायसवाल के पति और समर्थकों ने राजेश सिंह से मारपीट की।

मारपीट की इस घटना के बाद राजेश सिंह की पत्नी ने सम्बन्धित लालपुर पांडेयपुर थाने में रोशनी कुशल जायसवाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला अब वाराणसी की सिविल कोर्ट में सीनियर डिविजन के तहत चल रहा है।‌

और फिर अदालत का आदेश जारी

कोर्ट लगातार रोशनी कुशल जायसवाल को उपस्थित होने ‌का आदेश दे रहा है, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने और कोई जवाब न देने के कारण उन्हें फरार घोषित कर दिया। इसके साथ ही, कोर्ट ने रोशनी कुशल जायसवाल के आवास की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था थाने पर प्रदर्शन

घटना के दिन राजेश सिंह को पुलिस ने कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर थाने बुलाकर पूछताछ की थी। इस कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने बड़ी संख्या में एकत्र हो थाने पर प्रदर्शन किया।‌ बाद में पुलिस ने रोशनी कुशल जायसवाल के पति को भी गिरफ्तार कर लिया था।

फिर इस मोड़ पर पहुंचा मामला

लगातार अदालती आदेशों के बावजूद रोशनी कुशल जायसवाल कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं, जिसके चलते अदालत को उन्हें फरार घोषित करने के साथ उनके घर की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया।‌ पुलिस ने यह आदेश उनके घर पर चस्पा कर दिया। यह घटना वाराणसी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव का कारण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.