कायस्थ समाज का अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने कहा-ऐसे आयोजन समाज की एकता, सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान, कोटा की ओर से पंच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को एलबीएस स्कूल, रानपुर में ‘अन्नकूट महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाज के युवाओं व वरिष्ठजनों के साथ बच्चों व महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उत्साह से भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया।

कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव समाज की एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। दीपावली उपरांत आयोजित यह महोत्सव समाज के सभी परिजनों को आपस में जोड़ने व परिचय-संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी चित्रांश बंधुओं को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए बताया कि महासभा लगातार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस आयोजन का शुभारम्भ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुआ। सभी मौजूद चित्रांश बंधुओं ने समाज की उन्नति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य व परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा कार्यक्रम
इस मौके पर महिला एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इनमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के सदस्यों के बीच एकजुटता और भाईचारा बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं। समाज में पारिवारिक समरसता बनाए रखने के लिए अन्नकूट महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, पार्षद चेतना माथुर, प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, राहुल कुलश्रेष्ठ, वंदना सक्सेना, नैना सक्सेना, शालिनी भटनागर, नितिन नरेश भटनागर, किशोर माथुर, प्रदीपकांत भटनागर, सुदर्शन माथुर, अतुल कुलश्रेष्ठ, पीके कुलश्रेष्ठ, रविन्द्र श्रीवास्तव, हिमांशु भटनागर, शुभम सक्सेना, स्वतंत्र सक्सेना, सीपी सक्सेना, प्रदीप माथुर, गिरिराज माथुर, मिथिलेश निगम, विवेक माथुर, सुशील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
