July 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को ‘सरदार@150-एकता मार्च’ का होगा आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की की अपील (वीडियो)

बूंदी में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को ‘सरदार@150-एकता मार्च’ का होगा आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की की अपील (वीडियो)

एनसीआई@बूंदी

भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि 31 अक्टूबर, शुक्रवार को शहर में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर सरदार @150-एकता मार्च (एकता पदयात्रा) का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मीणा ने सोमवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह मार्च सुबह 8 बजे खेल संकुल से शुरू होकर, सर्किट हाउस, अहिंसा सर्किल, इंदिरा मार्केट से चौगान गेट, सब्ज़ी मंडी रोड होते हुए पुरानी नगर परिषद के सामने से होकर वापस खेल संकुल बूंदी पर पहुंच सम्पन्न होगा। मीणा ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि यह कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं होगा, इसलिए इसमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी लोग, आमजन बड़ी संख्या में शामिल हों।

 

लौह पुरुष का जीवन भारत की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक

भाजपा जिला महामंत्री संजय लाठी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन भारत की एकता, अखंडता और समर्पण का अद्भुत प्रतीक है। इस भावना और स्थिति को हमें आगे बढ़ाना है। सरदार @150-एकता मार्च के तहत भारतवर्ष में पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने आम जनमानस से पद यात्रा में सहभागी बन राष्ट्र यज्ञ में आहुति देने का आह्वान किया।

 

एकता प्रयास यात्रा में बढ़-चढ़कर लें भाग

जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बूंदी जिले के सभी युवा साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस एकता प्रयास यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

मोबाइल नम्बर डालकर वेबसाइट पर करें पंजीकरण

वहीं, एनएसएस जिला समन्वयक आशुतोष बिरला ने बताया कि पदयात्रा में पंजीकरण के लिए माय भारत पोर्टल पर इवेंट बनाया गया है। इसमें अपना पंजीकरण Mybharat.gov.in वेबसाइट पर मोबाइल नम्बर डालकर किया जा सकता है।

पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया

पत्रकार वार्ता के दौरान पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, जिला मीडिया संयोजक विकास शर्मा, पदयात्रा संयोजक अजय त्यागी व सह संयोजक संदीप यादव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.