कायस्थ महाकुम्भ व युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसम्बर को कोटा में होगा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सानिध्य में पोस्टर का हुआ विमोचन
एनसीआई@कोटा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान, कोटा की ओर से 5 वां निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कायस्थ महाकुम्भ 28 दिसम्बर 2025 को एलबीएस परिसर कोटा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया गया। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रण दिया गया। राष्ट्रीय स्तर का यह भव्य आयोजन चित्रांश समाज को एकता व सशक्तिकरण के सूत्र में बांधने का संकल्प है।

पदाधिकारियों को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियां
महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ, सह-संयोजक वंदना सक्सेना व ऋषभ माथुर बनाए गए।
कार्यक्रम संरक्षक सत्यनारायण श्रीवास्तव (अध्यक्ष श्री कायस्थ महासभा कोटा), राममोहन मित्रा (बाबला), चेतना माथुर, भूपेंद्र सक्सेना (बिच्छू बन्ना), रविंद्र माथुर, महेश श्रीवास्तव, कैप्टन ओपी माथुर, सुनील भटनागर, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, स्मारिका संयोजक अनीता माथुर, नैना सक्सेना व नितिन नरेश भटनागर, प्रचार-प्रसार संयोजक किशोर माथुर, प्रदीप कांत भटनागर, जगदीश भटनागर व कोषाध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ बनाए गए।
जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रकाशित होने वाली स्मारिका में देश-विदेश के चित्रांश युवक-युवतियों के बायोडाटा निःशुल्क प्रकाशित किए जाएंगे। बायोडाटा जमा कराने के लिए ऑनलाइन लिंक उपलब्ध है, साथ ही ऑफलाइन फॉर्म भी जमा किए जा सकते हैं।
पोस्टर विमोचन समारोह में ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप माथुर, कोटा जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, बूंदी जिलाध्यक्ष अरुण सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कांत भटनागर, किशोर माथुर, जगदीश भटनागर, नैना सक्सेना, शालिनी भटनागर, नितिन नरेश भटनागर, पीके कुलश्रेष्ठ, हिमांशु भटनागर, सीपी सक्सेना, रविंद्र श्रीवास्तव, विवेक माथुर, सिंटू माथुर, मयूर सक्सेना सहित अन्य चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
