April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

15 स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, 3 छात्र गम्भीर घायल, घायलों में 5 साल की बच्ची भी शामिल, सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

15 स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, 3 छात्र गम्भीर घायल, घायलों में 5 साल की बच्ची भी शामिल, सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

एनसीआई@अजमेर

केकड़ी के अजमेर मार्ग स्थि​त प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले रास्ते पर एक प्राइवेट स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं से भरा टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया। इनमें से 2 छात्राओं सहित 3 विद्यार्थियों को गंभीर चोटें आई हैं। इन घायलों को केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, उगमाराम मेमोरियल संस्थान सूरजपुरा में छुट्टी होने के बाद बच्चे टेम्पो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हींगतड़ा मार्ग पर अचानक टेम्पो पलट गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। इन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को टेम्पो से बाहर निकाला।

इस हादसे में 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा, 11 वर्षीय वंदना धाकड़ पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा व 5 वर्षीय नैना कुमावत पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया गम्भीर घायल हो गए। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी गम्भीर घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों के कुशलक्षेम पूछी व परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.