April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पाकिस्तानी सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा, विवाद होने पर भड़के, कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो, मैं ऐसा ही करूंगा

पाकिस्तानी सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा, विवाद होने पर भड़के, कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो, मैं ऐसा ही करूंगा

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

पाकिस्तानी सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा, विवाद होने पर भड़के, कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो, मैं ऐसा ही करूंगा के पॉपुलर सिंगर और रैपर तल्हा अंजुम ने हाल ही में नेपाल में परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान सिंगर ने मंच पर तिरंगा लहराया, जिस पर उनके पाकिस्तानी फेंस भड़क गए। विवाद बढ़ने पर अब सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर कहा है कि उनकी कला की कोई सरहद नहीं है।

तल्हा अंजुम ने अपने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है-

मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला की कोई सरहद नहीं है। अगर मेरे भारतीय झंडा उठाने से विवाद होता है, तो होने दो, मैं फिर भी ऐसा ही करूंगा। मुझे मीडिया, युद्ध भड़काने वाली सरकारों और उनके प्रोपेगेंडा की कोई परवाह नहीं है। उर्दू रैप था, है और हमेशा सरहदों से परे ही रहेगा। अपनी पोस्ट में सिंगर तल्हा अंजुम ने भारत और पाकिस्तानी झंडों का एक साथ इस्तेमाल किया है।

यह है विवाद की वजह

तल्हा अंजुम ने 16 नवम्बर को नेपाल में परफॉर्मेंस दी थी। वो मंच पर रैप कर रहे थे, तभी भीड़ में खड़े एक फैन ने उन्हें तिरंगा फेंककर दिया। तल्हा ने वो तिरंगा गले में लपेट लिया और गाना जारी रखा। वो लगातार तिरंगा संभालते हुए परफॉर्म करते रहे। गाना खत्म करने के बाद उन्होंने तिरंगा अच्छी तरह थामा और फेंस को दिखाया।

जहां एक तरफ तल्हा अंजुम के इंडियन फेंस उनके इस एक्ट की जमकर तारीफें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तिरंगा थामने पर उनके पाकिस्तान फेंस जमकर आलोचना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तल्हा अंजुम की भारत में अच्छी फैन फॉलोविंग है, हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ-साथ तल्हा का अकाउंट भी भारत में रेस्ट्रिक्ट कर दिया गया है। इस बैन से सिंगर के यूट्यूब अकाउंट में व्यूज काफी कम हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.