June 22, 2025

News Chakra India

Never Compromise

महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था पुलिसकर्मी, विरोध करने वाले को मार दी गोली

महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था पुलिसकर्मी, विरोध किया तो मार दी गोली

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश में पुलिस को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसकी इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उसे गोली मार दी। घायल व्यक्ति किशनलाल को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सर्वेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोंडा जिले में तैनात है।
यह घटना मंगलवार को कमालपुर गांव में घटी, जब नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। महिलाएं गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। पुलिसकर्मी और उसके दोस्त सड़क पर शराब पी रहे थे। ये महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। जब किशनलाल ने इस पर आपत्ति की तो इनमें झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हिंसक हो गया और पुलिसकर्मी ने किशनलाल को गोली मार दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.