राजस्थान में ट्रायल के रूप में शुरू हो सकते हैं स्कूल
एनसीआई@जयपुर
राजस्थान में 4 जनवरी से स्कूलों को बतौर ट्रायल खोले जाने का अनुमान है। कक्षा 6 से 12 वीं तक की कक्षाएं 3 घंटे के लिए शुरू की जा सकती हैं। वहीं, कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल खोले जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। निजी स्कूल संगठनों से भी इसे लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जल्द ही इसे लेकर फैसला ले सकते हैं।
