April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: आज मिले रिकॉर्ड 10 हजार 514 कोरोना संक्रमित, 42 रोगियों की मौत, जानें हर जिले के हालात

राजस्थान: आज मिले रिकॉर्ड 10 हजार 514 कोरोना संक्रमित, 42 रोगियों की मौत, जानें हर जिले के हालात

एनसीआई@कोटा

राजस्थान में आज नए कोरोना संक्रमित की संख्या ने रिकॉर्ड बना दिया। ‌आज यहां कुल 10 हजार 514 नए संक्रमित मिले, वहीं 42 रोगियों की मौत भी हुई है। सबसे अधिक रोगी जयपुर में 19631, जोधपुर में 1695, कोटा में 1116 व उदयपुर में 1001 मिले हैं।

राज्य सरकार की ओर से शाम को जारी सूची के अनुसार अजमेर में 350, अलवर में 546, बांसवाड़ा में 47, बारां में 112, बाड़मेर में 53, भरतपुर में 88, भीलवाड़ा में 550, बीकानेर में 330 , बून्दी में 350 (बून्दी सीएमएचओ की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 98 बताया गया है), चित्तौड़गढ़ में 95 , चूरू में 108, दौसा में 187, धौलपुर में 127, डूंगरपुर में 201, गंगानगर में 150, हनुमानगढ़ में 150, जयपुर में 1963, जैसलमेर में 43, जालौर में 68, झालावाड़ में 111, झुंझुनू में 99, जोधपुर में 1695, करौली में 97, कोटा में 1116, नागौर में 101, पाली में 92 , प्रतापगढ़ में 37, राजसमंद में 155, सवाई माधोपुर में 86, सीकर में 197, सिरोही में 1 07, टोंक में 102 व उदयपुर में 1001 नए संक्रमित मिले। इनमें से अलवर में 2, भरतपुर में 1, चूरू में 2, दौसा में 1, डूंगरपुर में 1, गंगानगर में 1, जयपुर में 4, जोधपुर में 7, कोटा में 13, नागौर में 1 राजसमंद में 1, सीकर में 1 व उदयपुर में 4 मरीजों की मौत भी हो गई। इस प्रकार सर्वाधिक 13 मौतें कोटा में हुई हैं।

हाड़ोती में मिले 1689 संक्रमित

कोटा संभाग के कोटा जिला में 1116, बून्दी में 350 (बून्दी सीएमएचओ की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 98 बताया गया है), बारां में 112 व झालावाड़ में 111 संक्रमित मिले। ‌ कोटा में सबसे अधिक 13 रोगियों की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.