March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: ऑक्सीजन बैंक‌ का 19 अगस्त को ड्राई रन, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रहेंगे उपलब्ध

बूंदी: ऑक्सीजन बैंक‌ का 19 अगस्त को ड्राई रन, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रहेंगे उपलब्ध

एनसीआई@बूंदी

जिले में कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने, संक्रमण की शृंखला को तोड़ने, कोविड से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने, तीसरी आशंकित लहर को रोकने तथा घर पर ही कोविड-19, सीलिकोसिस आदि रोगो के मरीजो को मेडिकल स्थिति के अनुसार मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां ऑक्सीजन बैंक की स्थापना कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले को ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से कोविड की आशंकित तीसरी लहर से बचाने में यह बैंक सहायक सिद्ध होगा। रोगी को ऑक्सीजन की कमी से होने वाली सम्भावित भयावह परिस्थितियों से बचाया जा सकेगा। डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि अब जिला ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन जाएगा। ऑक्सीजन बैंक की स्थापन जिला औषधी भण्डार केन्द्र में की गई है। ऑक्सीजन बैंक मे 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। गुरुवार को ऑक्सीजन बैंक मे ड्राई रन करवाया जाएगा। डाॅक्टर. त्रिपाठी ने बताया कि मरीज का घर पर ही उपचार किए जाने की स्थिति में राजकीय चिकित्सा संस्थान में कार्यरत चिकित्सक के चिकित्सकीय परामर्श पर्ची में ऑक्सीजन की आवश्यकता होने का विवरण पाए जाने पर सम्बन्धित मरीज के परिजनों को निर्धारित अमानत के रूप में 5000 रुपए जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में जमा कराने पर ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया जा सकेगा। जिला औषधी भण्डार प्रभारी, कार्मिक द्वारा सम्बन्धित मरीज के परिजन से दुरभाष पर वार्ता कर मरीज के परामर्श की पर्ची की फोटो प्रति के साथ मरीज का आधार कार्ड या अन्य फोटो यूक्त पहचान पत्र की प्रति लेकर निर्धारित अमानत राशि 5000 रुपए वापस लौटा दी जाएगी।

डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त करने के लिए घर पर ही उपचार किए जाने की स्थिति में मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर मरीज के परिजनों द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नम्बर 181 अथवा जिला औषधि भण्डार प्रभारी डाॅ. सुरेश जैन के नम्बर 0747-2443516 एवं मोबाइल नम्बर 9829680813 पर ऑफ लाइन चिकित्सकीय परामर्श की पर्ची तथा फोटो युक्त पहचान पत्र की प्रति के साथ की जा सकती है। इस ऑक्सीजन बैंक के प्रभारी सीएमएचओ स्वयं होंगे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाने से पूर्व बारकोड लगाया जाएगा एवं जमा कराए जाने से पूर्व बारकोड की जांच की जाएगी।

डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि मरीज के परिजनो को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाने से पूर्व जिला औषधी भण्डार प्रभारी अथवा कार्मिक द्वारा मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को उपयोग में लिए जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया जाएगा। उन्हें युजर मेनुअल भी उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज के परिजनो द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब कर देने की स्थिति में परिजनों से मरम्मत का सम्पूर्ण खर्चा अमानत राशि में से काट लिया जाएगा। मरीज के परिजनों द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निर्धारित अवधि में जमा नहीं कराए जाने पर 200 रुपए प्रति दिन की दर से किराया वसूल किया जाएगा। डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि जिला औषधी भण्डार प्रभारी सहित बैंक मे कार्यरत कार्मिकों का प्रशिक्षण करवाया जा चुका है। आमजन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता होने पर 181 नम्बर के साथ जिला औषधी भण्डार में स्थापित ऑक्सीजन बैंक के दूरभाष नम्बर तथा जिला औषधी भण्डार के प्रभारी डाॅ. सुरेश जैन के मोबाइल नम्बर 9829680813, फार्मासिस्ट रामनारायण मीणा के मोबाइल नम्बर 9929164289, फार्मासिस्ट रविशंकर शर्मा के मोबाइल नम्बर 7976582991 से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.