भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया लहरिया महोत्सव
एनसीआई@कोटा
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तीज के उपलक्ष्य में गुरुवार को लहरिया महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हुए सभी कार्यक्रम-गतिविधियों में मोर्चा की सदस्यों ने काफी उत्साह से भाग लिया।
मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया ने बताय़ा कि इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के पारम्परिक गीत गाए। साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल व प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इस दौरान लहरिया क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी, जिला मंत्री अंजू सेन, पार्षद विजय लक्ष्मी प्रजापति, रेखा गोस्वामी, लक्ष्मी मेहरा, नंद कंवर हाड़ा आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
