फागोत्सव: रंग मत डाले रे सांवरिया….जैसे होली गीतों पर विजयवर्गीय महिला मंडल की सदस्याओं ने जमकर नृत्य किया
एनसीआई@बूंदी
विजयवर्गीय महिला मंडल की सदस्यों ने रविवार सुबह एक होटल में धूमधाम से नाच-गाकर रंगारंग फागोत्सव मनाया। इस मौके पर सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था।
मंडल प्रवक्ता एवं कार्यक्रम निदेशक शालिनी विजय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष विमला विजय एवं सचिव बीना विजय ने होलिका माता के मंगल तिलक लगा व पूजन से किया। इस अवसर पर सभी विजयवर्गीय महिलाएं सतरंगी परिधान पहन कर शामिल हुईं थीं। सभी को अबीर गुलाल का तिलक लगाया गया। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली का अभिनंदन किया। साथ ही प्राकृतिक रंगों, गुलाल अबीर से ही होली खेलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर 1 मिनट गेम भी खिलाए गए। इसमें प्रथम स्थान पर बीना विजय एवं शिखा विजय रहीं। द्वितीय स्थान पर रिचा विजय व सुनीता विजय रहीं। इस अवसर पर मंडल की सुधा विजय, कमलेश विजय, उमा विजय, किरण विजय, मीनाक्षी विजय, सुरभि विजय, सीमा विजय, सीमा, अमित विजय व गुड़िया विजय शामिल रहीं। मुख्य अतिथि बिजोलिया से पधारीं श्रीमती विजय रहीं। कार्यक्रम में रंग मत डाले रे सांवरिया, होलिया में उड़े रे गुलाल, बरसाने की छोरी नंद गांव का छोरा…..जैसे फगुनी गीतों पर सामूहिक धमाल नृत्य किया। अंत में धन्यवाद विमला विजय नै दिया।
