April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

T 20 World Cup : संजू की पारी से भारत सेमी फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी शिकस्त, अब इंग्लेंड से होगी टक्कर

T 20 World Cup :  संजू की पारी से भारत सेमी फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी शिकस्त, अब इंग्लेंड से होगी टक्कर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला कोलकाता में खेला गया। इस मैच में संजू की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर भारत को 5 विकेट से जीत मिली। इसी के साथ भारत ने सेमी फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां उसका सामना इंग्लेंड से होगा।

एनसीआई@ स्पोर्ट्स डेस्क

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन (नाबाद 97 रन) की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली है। भारत अब इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका, इंग्लेंड और न्यूजीलेंड की टीमें टॉप 4 में पहुंच गईं थीं। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लेंड से होगा और दोनों टीमों के बीच ये मैच 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और फिर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए और मैच को जीत लिया। संजू ने एक छक्का और फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। संजू सैमसन इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे।

सुपर 8 में ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत जबकि ग्रुप 2 से इंग्लेंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमी फाइनल में जगह बनाई। इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमी फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। भारत ग्रुप 2 की अंक तालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नम्बर पर रहा, जबकि साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.