March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

U19 World Cup 2026: भारत छठी बार बना आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप चेम्पियन, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा

U19 World Cup 2026: भारत छठी बार बना आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप चेम्पियन, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा

एनसीआई@स्पोर्ट्स डेस्क

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लेंड को 100 रन से रौंद कर छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। वैभव की तूफानी पारी से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लेंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन फिर बेन डॉकिन्स और  बेन मेयस ने इंग्लेंड की पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे। लेकिन एक बार जब यह साझेदारी टूटी को इंग्लेंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे, लेकिन फिर उसने 3 रन जोड़ने में 4 विकेट गंवा दिए। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 व 2026 में भी यह खिताब जीता था।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से मिले 412 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लेंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने 3 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। बेन डॉकिन्स के अर्द्धशतक से इंग्लेंड का स्कोर एक समय 174 पर तीन विकेट था, लेकिन फिर कप्तान आयुष म्हात्रे के ओवर में दो विकेट आए। फिर दीपेश ने अपने ओवर में दो विकेट झटके। इंग्लेंड ने 177 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे।

इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड 175 रनों की पारी के दम पर भारत ने इंग्लेंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया। वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक ठोका, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के दम पर 175 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि अभिज्ञान ने 40 रनों की पारी खेली।

वहीं, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन वैभव के तूफान में इंग्लेंड उड़ गई। जब वैभव क्रीज पर थे, तब भारत 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रहा था। भारत ने पहले 25 ओवर में 250 रन बटोर लिए थे और लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 450 का स्कोर पार कर लेगी। लेकिन जब वैभव आउट हुए तो उसके बाद रनों की गति रुक गई। भारत ने आखिरी के 25 ओवर में 161 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए। भारत U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ़ मैच में 350 से ज़्यादा का टोटल बनाने वाली पहली टीम है। यह रिकॉर्ड पहले भी इसी के नाम था। 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ भारत ने 349/6 रन बनाए थे। वहीं फाइनल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 253/7 था।

इंग्लेंड U19 (प्लेइंग XI): 

बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): 

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.