बूंदी: नाना के घर में किराए से रहने वाले युवक ने की फंदा लगाकर आत्महत्या
एनसीआई@बूंदी
शहर के सदर थाना इलाके में न्यू तहसील रोड पर स्थित करणी नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मकान की बालकोनी की छत की सीढ़ी पर फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
सदर थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक अभिषेक मीणा (25) पुत्र शंकर लाल, निवासी मूंडकसा गांव था। वह यहां अपने नाना के घर में किराए से रह कर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला था।
