जिस उभरती अभिनेत्री से आर्यन खान के वॉट्सएप चेट सामने आए, उसके घर एनसीबी की रेड, समन भी किया
एनसीआई@मुम्बई
मुम्बई ड्रग्स केस में आज गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। एनसीबी की टीम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंची। चार-पांच घंटे तक वहां सर्च की। वहां से कुछ साक्ष्य जुटाए। इसी के साथ अनन्या को दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए समन भी किया। इसके बाद एनसीबी की टीम पास ही में स्थित शाहरुख खान के घर मन्नत गई। हालांकि एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार वहां वे कोई जांच करने नहीं, अपितु बाकी रह गए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने गए थे। अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं।
क्या अनन्या ने की थी आर्यन संग ड्रग्स चैट?
अनन्या पांडे का नाम सामने आना इस केस में बड़ा सेटबैक है। अनन्या से आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर सवाल किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन खान के वॉट्सएप ड्रग्स चैट में अनन्या पांडे का नाम सामने आया है। इससे पहले खबरें भी थीं कि एक बडिंग बॉलीवुड एक्ट्रेस संग आर्यन खान की ड्रग्स चैट हुई थी। अब जब एनसीबी ने अनन्या पांडे को समन किया है तो समझा जा रहा है कि आर्यन ने अनन्या के साथ ही ड्रग्स चैट की थी।
