चोरियों से आक्रोशित व्यापार महासंघ बूंदी के पदाधिकारी एसपी जय यादव से मिले, दिया ज्ञापन
एनसीआई@बूंदी
इंदिरा मार्केट में रात को हुई चोरियों की वारदातों से आक्रोशित व्यापार महासंघ, बूंदी के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन ताजा वारदातों सहित पूर्व में हुई ऐसी अन्य को घटनाओं का भी शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने व आगे से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग शामिल है।

ज्ञापन में रात को हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में सीसी टीवी कैमरे चेक करने की मांग की गई है।
इसमें कहा गया है कि पूर्व में भी इंदिरा मार्केट सहित अन्य बाजारों में हुई चोरियों का खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है। इसी के साथ व्यापार महासंघ के पदधिकारियों ने बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने व खम्बों पर कैमरे लगवाने की मांग भी की है।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार महासंघ बूंदी के अध्यक्ष निरंजन जिंदल, फेन्सी स्टोर संघ के अध्यक्ष विमल कुमार अग्रवाल, कपड़ा संघ के अध्यक्ष हरीश कुमार बिलोची, सब्जी मंडी रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल चौबीसा, लंका गेट रोड बाजार के अध्यक्ष कमलेश बंटी गौतम के अलावा पिन्सु अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, केबिन व्यापार संघ के रोशन बिलोची, कोटा रोड से राजकुमार शृंगी, मनीष वरियानी, इंद्रा मार्केट के परमानन्द खत्री, अशोक अजमानी, नवीन गंगवाल, सर्राफा संघ के मौजी नुवाल आदि व्यापारी शामिल थे। एसपी यादव ने व्यापार महासंघ बूंदी को इन चोरियों का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
