April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

केन्द्र सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

केन्द्र सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

एनसीआई@नई दिल्ली

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले अच्छी खबर मिली है। केन्द्रीय केबिनेट ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब सरकारी कर्मियों का डीए 28% से बढ़कर 31% हो गया है। इससे पहले इसी साल जुलाई से केन्द्र ने डीए और डीआर की दर में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इस वृद्धि से डीए की नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में वृद्धि के बावजूद 1 जनवरी, 2020 से लेकर 30 जून, 2021 तक की अवधि के लिए डीए 17 फीसदी ही रखे जाने का फैसला किया गया था। सरकार ने डीए को रेट्रोस्पेक्टिव तरीके से बढ़ाया, यानी कि इसमें पिछली किस्तों को छोड़कर आगे की किस्तों में बढ़ोतरी लागू की गई।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में संशोधन होता है। पहली साइकिल जनवरी से और दूसरी और जुलाई से शुरू होती है। लेकिन कोविड-19 के चलते पिछली तीन किस्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, और इसलिए सरकार जुलाई, 2021 से दरों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.